प्रधानमंत्री के क्षेत्र में बंसल नेक्सस ग्रुप महिलाओं को दे रहा है रोजगार वाराणसी से संवाददाता अभिषेक दुबे

काशी की हुनरमंद महिलाओं को प्रेरणा एवं ऊर्जा देने के उद्देश्य से मिसेज इंडिया यूनिवर्स ने की डॉक्यूमेंट्री फिल्म की लांचिंग 

 

वाराणसी – 8 जून, बंसल नेक्सस ग्रुप ऑफ़ कंपनीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साईं इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेंट, के तत्वाधान में काशी के अनेकों टेक्सटाइल एवं हस्तकला शिल्प का प्रकल्प बसनी स्थित संस्थान में चलाए जा रहे हैं। काशी की इन हुनरमंद महिलाओं को बेहतरीन कार्यों को करने उनमें उत्साह व ऊर्जा भरने के उद्देश्य से आज मलदहिया स्थित हिंदुस्तान इंटरनेशनल होटल में मिसेज इंडिया यूनिवर्स स्वप्ना देव राय ने "तकनीक के सहारे संवर्धित होता हुनर" नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की लांचिंग की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बंसल नेक्सस ग्रुप के चेयरमैन एस एन बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत के मूल मंत्र लोकल फॉर वोकल के तहत काशी की परंपरागत हस्तशिल्प कला उद्योग जिसमें मंदिरों पर अर्पित प्राकृतिक रूप से बेस्ट फूल मालाओं के सुगंधित धूप,अगरबत्ती व अन्य पूजा सामग्री, बनारस की टेक्सटाइल व् हस्तशिल्प, लकड़ी के खिलौने प्रोडक्ट, गुलाबी मीनाकारी,पारंपरिक वस्त्रों, आभूषणों एवं ब्रोकेड जैसे उत्पादों को वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे सभी जरूरतमंद महिलाओ को प्रशिक्षित करके उन्हें रोजगार से न सिर्फ जोड़ेगा बल्कि उनके बनाये प्रोडक्ट को “हुनर-ए- बनारस के माध्यम से ग्लोबल बाज़ार भी दिया जायेगा | इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि बंसल ग्रुप का यह एक सराहनीय कार्य है, हम लोग एक दुसरे से जुड़कर के महिलाओ के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते रहेगे | जिला उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त टेक्सटाइल एवं हैंडलूम अरुण कुमार कुरील एवं सहायक निदेशक एमएसएमई भारत सरकार राजेश चौधरी, ओ० पी० पटेल एवं टेक्सटाइल मंत्रालय के हैंडलूम मार्का के सीनियर आफिसर ब्रिजेश शुक्ल ने कहा कि काशी की हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हम लोग हर संभव सहयोग देते रहते हैं। साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिला उत्थान के लिए मेरे मन में बहुत कुछ था उसी के अनुरूप लोग मिलते गए और आज एक बड़ा सपना साकार हो रहा है।

 

      कार्यक्रम में विदुषी वर्मा द्वारा अपने संगीत से सभी लोगो का मन मोह लिया | कार्यक्रम पूर्व दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई | डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक सामान्य महिला को कैसे बेहतर प्रशिक्षण देकर  उसके प्रतिभा को निखारने के सारे टिप्स दिखाया गया हैं। इससे पूर्व मिसेज इंडिया यूनिवर्स बसनी स्थित संस्थान पहुंचकर महिलाओं द्वारा बनाए गए अनेकों प्रकार के हस्तशिल्प कलाओं को देख उसकी मूरीद हुई। वहां "महिला डिजिटल हुनर पाठशाला" का शुभारंभ करते हुए कहा कि सभी प्रकार के प्रोडक्ट भारत की हस्तशिल्प उद्योग में एक नई जान फूंक रही है इन उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु मैं खुद "हुनर ए बनारस" के बैनर पर ब्रांडिंग करूंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत सुभाष ब्रिगेड के बच्चो ने देश भक्ति धुन में सलामी दी | कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों में समाजसेवी डॉ0 ऋतु गर्ग एवं नीलू मिश्रा, कुटुंब संस्था से डॉ० आशीष सिंह, पूजा सिंह एवं हुनर ए बनारस से दीक्षा सिंह, अनुपमा दुबे, यस्मिन बानो  ने भी महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती एवं आभार प्रकाश अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 
भवदीय

अजय कुमार सिंह, निदेशक
सांई इंस्टिट्यूट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ