वाराणसी 7 अगस्त लोक तंत्र की रक्षा हेतू पिछले दिनो 8 मार्च को पहड़िया के ई. वी. एम. प्रकरण मे जिला प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज गये सपा कार्यकर्ताओ एवं नेताओ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० श्री अखिलेश यादव जी ने सत्ताईस सपा कार्यकर्ताओ व नेताओ को एक एक लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए चेक जो जल्द ही शहर दक्षिणी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रहे किशन दीक्षित सभी सपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओ को न्यायिक हेतू एक एक लाख रुपए का सहयोग राशि प्रदान करेंगे। छः माह पूर्व मतगणना के दौरान ई वी एम मशीन को पहडिया स्ट्रांग रूम से निकालकर बाहर किसी अन्य जगह पर ले जाने का सपा कार्यकर्ताओ ने विरोध किया था। जिस पर वाराणसी के कमिश्नर द्वारा सार्वजनिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व चैनल पर कहा गया था कि ई वी एम मशीनों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के पहले सभी राजनीतिक दलों या उनके प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों को सूचना दिया जाना आवश्यक है। लेकिन ऐसा नही किया गया यहाँ पर जिला प्रशासन से भारी चूक हुई है। उन्होंने कहा था कि इसकी जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन बाद में इसके विपरीत सपा कार्यकर्ताओ पर फर्जी मुक़दमे लगाकर जिला कारागार में बंद कर दिया गया।
पराड़कर भवन मे पत्रकार वार्ता मे शहर दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी श्री किशन दीक्षित ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि कमल की फुल वाली सरकार राजनिति द्वेषपूर्ण भावना से ग्रसित होकर अनर्गल सपा कार्यकर्ताओ पर फर्जी मुक़दमे लगाकर जेल के सिकंजे मे भेजने का कार्य किया है । सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिला कारागार मे सपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात किये थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जिला कारागार से वापस लखनऊ लौटते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित से सभी कार्यकर्ताओ के बारे में जानकारी ली थी। इसके पश्चात किशन दीक्षित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से अनुरोध किया था कि जिला कारागार मे ऐसे कार्यकर्ता बंद है जो आर्थिक रूप से एकदम कमजोर है एवं जमानत कराने मे असमर्थ है। न्यायिक सहयोग के लिए आर्थीक मदद की आवश्यकता महसूस हो रही है। किशन दीक्षित के अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने ई वी एम प्रकरण मे बंद सपा कार्यकर्ताओ एवं नेताओ को (सत्ताईस लाख रुपए) सत्ताईस कार्यकर्ताओ को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहयोग करने के लिए किशन दीक्षित को लखनऊ बुलाकर चेक सौपा। किशन दीक्षित ने बताया कि ई वी एम प्रकरण मे बंद सभी कार्यकर्ताओ व सपा नेताओ को कुल सत्ताईस लाख रुपये सत्ताईस कार्यकर्ताओ व नेताओ को चेक के माध्यम से एक एक लाख रुपये का सहयोग राशि जल्द की उपलब्ध करा दी जाएगी। *नि:सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड एवं निः सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा* ने बताया कि सभी एक एक लाख रुपए के चेक जो जिला कारागार मे ई वी एम प्रकरण मे बंद थे उनके आवास पर दो से तीनो मे पहुंचकर उनका हौशला अफजाई कर माल्यार्पण कर अभिनंदन के साथ सहयोग राशि एक एक लाख रुपए का चेक सौपा जायेगा।
पत्रकार वार्ता मे सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड पहलवान, एवं सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, उत्तरी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अशफाक अहमद "डब्लू " व कैंट विधान सभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव , वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव,शमीम अंसारी,शुभम सिंह,जिला कारागार मे बंद वरिष्ठ नेता हीरा मौर्या,पूर्व पार्षद बाबू अकेला,महेंद्र जायसवाल,आदि लोग उपस्थित थे ।
0 टिप्पणियाँ